Monday, May 25, 2026
HomeRajnitiकांग्रेस ने वायदों से किया विश्वासघात, अब पंचायत चुनाव में जनता मांगेगी...

कांग्रेस ने वायदों से किया विश्वासघात, अब पंचायत चुनाव में जनता मांगेगी हिसाब : सतपाल सत्ती

जागो ! ऊना ब्यूरो रिपोर्ट

ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक और हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर कांग्रेस और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। रविवार को जारी बयान में सतपाल सत्ती ने कहा कि करीब साढ़े तीन वर्ष पहले विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए जनता से बड़े-बड़े लोकलुभावन वायदे किए थे, लेकिन आज तक एक भी प्रमुख गारंटी पूरी नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस नेता पंचायत चुनावों में अपने समर्थित प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने जनता के बीच जा रहे हैं, लेकिन लोगों को उनसे जवाब मांगना चाहिए। सत्ती ने सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं को हर महीने दिए जाने वाले 1500 रुपये कहां हैं, 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वायदा कहां गया और हर वर्ष युवाओं को एक लाख रोजगार देने की बात का क्या हुआ।
सतपाल सत्ती ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा जनता की सुविधा के लिए शुरू की गई अनेक योजनाओं को मौजूदा कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता को राहत देने के बजाय लगातार आम लोगों की जेब पर बोझ डालने वाले फैसले ले रही है।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस नेताओं को गांव-गांव जाकर जनता के सवालों का सामना करना पड़ेगा। जनता अब केवल घोषणाएं नहीं बल्कि 2022 के चुनावों में किए गए हर वायदे का पूरा हिसाब मांगने के लिए तैयार बैठी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular