Sunday, September 6, 2026
HomeBreaking Newsफरीदाबाद: दोस्त ने सीने में घोंपा पेचकस, फेफड़ा फटा; खाना लाने से...

फरीदाबाद: दोस्त ने सीने में घोंपा पेचकस, फेफड़ा फटा; खाना लाने से किया था इनकार

दैनिक जागो वर्ल्ड फरीदाबाद

फरीदाबाद में आठ साल पुरानी दोस्ती एक मामूली बात पर खून-खराबे में बदल गई, जब एक दोस्त ने होटल से खाना लाने से इनकार करने पर दूसरे की छाती में पेचकस घोंप दिया।

फरीदाबाद में आठ साल पुरानी दोस्ती एक मामूली बात पर खून-खराबे में बदल गई। होटल से खाना लाने से इनकार करने पर एक युवक ने अपने दोस्त की छाती में पेचकस घोंप दिया। वार इतना गहरा था कि पेचकस फेफड़े तक पहुंच गया और उसमें छेद हो गया।र हालत में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसकी जान बचाई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र की सतबीर कालोनी, मेवला महाराजपुर में किराये पर रहने वाले रिजौल, निवासी जिला दुमका (झारखंड) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गाड़ी चलाने का काम करता है। उसकी मोकस से करीब आठ साल पुरानी दोस्ती है।

रोप है कि मोकस के घर में इन दिनों पारिवारिक विवाद चल रहा था। पीड़ित के अनुसार, 29 जुलाई की रात करीब दो से तीन बजे के बीच मोकस ने उसे फोन कर होटल से खाना लाने के लिए कहा। उस समय वह दूसरे काम में व्यस्त था, इसलिए खाना नहीं ला सका। इस बात पर आरोपित ने फोन पर गाली-गलौज की और उसे घर के बाहर बुला लियाबताया कि वह मोटरसाइकिल पर बैठकर उसका इंतजार कर रहा था। कुछ देर बाद मोकस कार से वहां पहुंचा और बिना कुछ कहे उसकी छाती में जान से मारने की नीयत से पेचकस घोंप दिया। वार करने के बाद आरोपित ने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।अपने दोस्त दीपक को फोन कर मदद मांगी। दीपक उसे सेक्टर-21 स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। जांच में पता चला कि पेचकस का वार फेफड़े तक पहुंचा था, जिससे उसमें छेद हो गया। डाक्टरों ने तत्काल सर्जरी कर उसका उपचार किया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular