Monday, September 7, 2026
HomeHImachal NewsUnaगाड़ी से टक्कर मारने के बाद बुरी तरह कुचला व्यक्ति, ऊना के...

गाड़ी से टक्कर मारने के बाद बुरी तरह कुचला व्यक्ति, ऊना के अंब में रफ्तार का कहर; सड़क किनारे मिला क्षत-विक्षत शव

दैनिक जागो वर्ल्ड ऊना

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कटौहड़ कलां में सड़क किनारे एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में सड़क किनारे व्यक्ति का बुरी तरह से क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस थाना अंब के तहत कटौहड़ कलां में यह वारदात सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।पंजोआ कलां निवासी मोहित कुमार ने बताया कि वह रात करीब दो बजे कार में अपने छोटे भाई को लेने कटौहड़ कलां ढाबे जा रहा था। जैसे ही वह कटौहड़ कलां में पीपल के पेड़ के पास पहुंचा तो उन्होंने सड़क पर एक व्यक्ति को पड़े देखा। कार रोककर पास जाकर देखने पर पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना अंब पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो शव बुरी तरह कुचला हुआ था। सड़क किनारे कच्ची जगह पर किसी वाहन के टायरों के निशान भी मिले।

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ-साथ फरार वाहन और चालक का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है

RELATED ARTICLES

Most Popular