Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal NewsUnaएडीसी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की शपथ

एडीसी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की शपथ

दैनिक जागो वर्ल्ड ऊना

ऊना, 20 अगस्त. पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर, ऊना में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त इंशात जसवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, शांति, सद्भावना तथा आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने की शपथ दिलाई।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सद्भावना दिवस हमें जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे, सहयोग और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सद्भावना और आपसी सम्मान की भावना हमारे व्यवहार एवं कार्यसंस्कृति का निरंतर हिस्सा बननी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को हर वर्ष ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य देश की भावनात्मक एकता और सद्भावना को मजबूत करना तथा नागरिकों में आपसी प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त विनय मोदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-०-/

RELATED ARTICLES

Most Popular