दैनिक जागो वर्ल्ड गोरखपुर

गोरखपुर में राप्ती नदी में लापता 16 वर्षीय छात्र प्रिंस कुमार की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तीसरे दिन भी जुटी रहीं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम की और हत्या की आशंका जताई है।दो दोस्तों संग मंगलवार की अपराह्न साढ़े तीन बजे राप्ती नदी में गया छात्र गायब हो गया। पुलिस व एसडीआरएफ की चार टीमें तीसरे दिन भी राप्ती नदी में उसका तलाश करती रहीं, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इससे टीम के साथ रहे परिवार के लोग भी निराश हुए। परिवार के लोगों के साथ मोहल्ले के लोगों ने गुरुवार को भी एक घंटे तक सड़क जाम किया था। इस मामले में रामगढ़ताल थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध बुधवार को ही मुकदमा दर्ज कर लिया था।रामगढ़ताल थाना के सेमरा देवी प्रसाद छोटका पथरा निवासी सत्यपाल निषाद का बड़ा बेटा प्रिंस कुमार 16 वर्ष एमजी इंटर कालेज में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार की अपराह्न साढ़े तीन बजे राजघाट थाना के चकरा दोयम के दो दाेस्त स्कूटी से उसे लेकर राप्ती नदी की ओर गए।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
