Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshउत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 1 सितंबर...

उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 1 सितंबर को होगी परीक्षा

दैनिक जागो वर्ल्ड उत्तर प्रदेश

 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। वे UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPSSSC Stenographer Skill Test Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट परीक्षा का एडमिट कार्ड UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।यूपीएसएसएससी की ओर से हिंदी आशुलेखन और हिंदी टाइपिंग परीक्षा का आयोजन 01 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि हिंदी टाइपिंग परीक्षा के लिए देवनागरी लिपि हिंदी के मंगल एवं क्रुतिदेव फॉन्ट पर टाइपिंग परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके अतिरिक्त कोई अन्य फॉन्ट स्वीकार्य नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular