Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshकुशीनगर पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, यूपी पुलिस के...

कुशीनगर पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, यूपी पुलिस के सिपाही को कुचलने का आरोपित है ट्रक चालक

  1. दैनिक जागो वर्ल्ड!कुशीनगर

सिपाही बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी को कुचलने के मुख्य आरोपी 50 हजार के इनामी ट्रक चालक आंशू यादव को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगी। गिरफ्तारी के बाद इलाज के दौरान एसआई की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे घायल कर गिरफ्तार किया।बहादुरपुर चौकी पर तैनात सिपाही बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी को ट्रक से कुचलने के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपित ट्रक चालक आंशू कुमार यादव को रविवार की देर रात पुलिस से हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लग गई। गिरफ्तारी के बाद पेट में दर्द की शिकायत पर पुलिसकर्मी उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में लघुशंका का बहाना बनाकर उसने एसआई की पिस्टल छीन ली और भाग निकला।पलिस ने झड़वा रेलवे अंडरपास के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की सूचना पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और सीओ तमकुहीराज जयंत यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

50 हजार का इनामी था मुख्य आरोपित

20 अगस्त की रात बहादुरपुर चौकी पर तैनात सिपाही बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी को ट्रक से कुचलने के मामले में पुलिस ने चार नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस तीन अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य अभियुक्त ट्रक चालक आंशू कुमार यादव निवासी बिंदवालिया, थाना कुचायकोट, जनपद गोपालगंज फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस कप्तान ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।तिनफेड़िया चौकी पुलिस ने 30 अगस्त को उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित ने पेट में तेज दर्द होने की बात कही। एसआइ रविकांत सिंह और सिपाही रुपेश यादव उसे उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में ले जा रहे थे। रास्ते में आरोपित ने लघुशंका करने का बहाना बनाया और एसआई रविकांत सिंह की पिस्टल निकालकर कॉक कर लिया। इसके बाद वह भाग निकला। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय और स्वाट टीम सक्रिय हो गई। झड़वा रेलवे अंडरपास के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया।पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपित ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ स्थल से एक सरकारी पिस्टल, आठ जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। घायल आरोपित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular