Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshलखनऊ में राज्यसभा सदस्य डॉ दिनेश शर्मा के सरकारी आवास से सामने...

लखनऊ में राज्यसभा सदस्य डॉ दिनेश शर्मा के सरकारी आवास से सामने धंसी सड़क, बाइक सवार गिरकर चोटिल

दैनिक जागो वर्ल्ड!लखनऊ

बाइक सीधे गड्ढे में समा गई और वायरल वीडियो देखकर लग रहा है कि उसके अच्छी-खासी चोट भी आई होगी।राजधानी लखनऊ में मंगलवार दोपहर से शुरु बरसात रात तक जारी रही। इस दौरान प्रशासन के सारे दावे जलभराव में डूब गए और हकीकत उतराई है।

राज्यसभा सदस्य डॉ दिनेश शर्मा को ‍आवंटित सरकारी आवास से सामने सड़क धंसने से बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गया। इसका वीडियो भी वायरल है, जिसे देखकर लग रहा है, बाइक सवार को अच्छी-खासी चोट भी आई होगी।लोक निर्माण विभाग व जलकल विभाग की लापरवाही के कारण राजधानी में सड़कों के धंसने का सिलसिला जारी है। आइटी चौराहे से पहले मेट्रो पुल के नीचे यह हादसा मंगलवार देर शाम को हो गया। घटना के बाद दोनों विभाग के जिम्मेदार हरकत में आ गए। यहां दस फीट से बड़ा गड्ढा हो गया। हनुमान सेतु की तरफ से आ रहा युवक बाइक समेत गड्ढे में गिर गया। इससे उसे मामूली चोटे आई हैं और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय निर्माण खंड के अभियंताओं ने बताया कि जलकल के रिसाव के कारण यह घटना हुई है। इसी के आसपास एक साल पहले भी जलकल के रिसाव के कारण कई फीट बड़ा गड्ढा हुआ था, जिसका लीकेज बनाने में महीनों विभाग को लग गए थे और रूट डायवर्जन लंबे समय तक रहा था। उधर चिनहट के रोलेक्स आपार्टमेंट के सामने भी एक सीवर ब्लाक के आसपास सड़क धंस गई और आठ फीट का गड्ढा हो गया ।प्रांतीय निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ ने बताया कि दोनों ही स्थानों पर लीकेज की समस्या थी। तभी सड़क धंसी है। मेट्रो पुल के नीचे मरम्मत से जुड़ा काम करवाया जा रहा है और चिनहट के रोलेक्स अपार्टमेंट के पास जलकल को पहले लीकेज खोजना है। अभी तक विभाग लीकेज ही नहीं खोज पाया है। लीकेज होने के बाद सड़क की मरम्मत करने का दावा लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने किया है। इससे पहले विकास नगर, मीरा बाई मार्ग, शहीद पथ के पास भी सड़क धंस चुकी हैं या फिर मिट्टी बह चुकी है।उत्तर प्रदेश में बारिश नगर निगम की पोल खोलकर रख देती है चाहे कानपुर हो या फिर राजधानी लखनऊ। शहर की सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे बनने लगते हैं। कहीं झरना दिखता है तो कहीं खाई। बाइक सीधे गड्ढे में समा गई और वायरल वीडियो देखकर लग रहा है कि उसके अच्छी-खासी चोट भी आई होगी।टेढ़ी पुलिया से इंजीनियरिंग कालेज की जाने वाली सड़क धंस गई। अंदर की तरफ भी काफी खोखला हो गया था। इससे पहले भी इसी जगह पर तेरह जनवरी 2025 को सड़क धंस गई थी।सीवर के पाइप में लीकेज होने से सड़क धंसी थी और इस बार भी यही कारण गिनाए जा रहे हैं लेकिन जनवरी में ही ठीक कराई गई सड़क का आठ माह में फिर से धंसना तमाम सवाल खड़ा कर रहा है।विकास नगर सेक्टर -तीन और चार मोड़ के पास (गुलाचीन मंदिर से शिव मंदिर होते हुए लेबर अड्डा जाने वाली सड़क) ट्रैंक सीवर लाइन में लीकेज सड़क धंसने का कारण बना था। उस समय वहां से गुरि रही कार (यूपी 32 केएच 0229) का पिछला हिस्सा गड्ढे में फंस गया था।विकास नगर में भगवान श्रीशंकर जी के मंदिर के पास भी सीवर लाइन में लीकेज से सड़क धंसी थी।में विकास नगर पीएनबी चौराहे के पास और अप्रैल 2020 में पावर हाउस चौराहे के पास भी सड़क धंस चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular