दैनिक जागो वर्ल्ड!पुणे

महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर में संपत्ति विवाद को लेकर दो बेटों ने अपने 65 वर्षीय पिता पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां संपत्ति और जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद के चलते दो कलयुगी बेटों ने अपने ही 65 साल के बुजुर्ग पिता पर लाठी-डंडो से जानलेवा हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अधिकारियों और मिली जानकारी के मुताबिक, इंदापुर इलाके में जमीन की बिक्री को लेकर घर में कुछ अनबन चल रही थी। यह विवाद इतना बढ़ गया कि बुजुर्ग पिता और उनके दोनों बेटों के बीच तीखी बहस हुई। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों बेटों ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही पिता को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।बता दें कि यह खौफनाक मंजर दिनदहाड़े सबके सामने हुआ और किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग पिता ने हिम्मत जुटाई और स्थानीय इंदापुर पुलिस स्टेशन में अपने दोनों बेटों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और वायरल वीडियो के आधार पर दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
