दैनिक जागो वर्ल्ड !गोरखपुर

प्रो. कृष्ण पाल सिंह को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है, जो कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने महात्मा गांधी ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के पूर्व कुलपति प्रो. कृष्ण पाल सिंह को गोरखपुर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।
