Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshमहराजगंज में बेकाबू पिकअप ने दुकान में मचाई तबाही, दो की हालत...

महराजगंज में बेकाबू पिकअप ने दुकान में मचाई तबाही, दो की हालत गंभीर

दैनिक जागो वर्ल्ड !महराजगंज

महराजगंज के बहदुरी कस्बे में एक बेकाबू पिकअप पहले वाहन से टकराई और फिर पान-चाय की दुकान में जा घुसी। इस हादसे में पिकअप चालक और मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गैस कटर से निकालकर अस्पताल भेजा गया।बेकाबू पिकअप शनिवार की सुबह एक वाहन से टकराने के बाद बहदुरी कस्बे में पान व चाय की दुकान में घुस गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में पिकअप का चालक और वाहन स्वामी वाहन के अंदर फंस गए।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पिकअप के पार्ट को गैस कटर से काट कर दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। दोनों को गम्भीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।कोल्हुई थाना क्षेत्र के बृजमनगंज रोड पर एक पिकअप शनिवार को सुबह पांच बजे मुर्गी लादकर जा रही थी। इसी दौरान बहदुरी कस्बे में पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई। जहां सड़क किनारे पहले से खड़ी एक पिकअप से टकरा गई। फिर पान व चाय की दुकान में घुस गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular