दैनिक जागो वर्ल्ड !लखीमपुर

लखीमपुर खीरी में शारदा और मोहाना नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी फिर गांवों में घुस गया है। निघासन में फसलें डूब रही हैं, खैरटिया में बांध पर कटान का खतरा है, और फूलबेहड़ में नाव ही सहारा है।बाढ़ का पानी घटने की उम्मीद लगाए बैठे ग्रामीणों को एक बार फिर पानी ने घेर लिया है। पिछली बाढ़ का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि शारदा और मोहाना के बढ़े जलस्तर ने नई मुसीबत खड़ी कर दी। निघासन में पुरैना, लालबोझी समेत आधा दर्जन गांव फिर पानी से घिर गए हैं।

खेतों में खड़ी फसलें डूब रही हैं और रास्तों पर पानी चलने से गांवों का संपर्क प्रभावित है। खैरटिया में मोहाना नदी बांध के किनारे तेज बहाव के साथ ग्रामीणों की नींद उड़ा रही है।बांध बचाने के लिए सिंचाई विभाग ईंट भरी बोरियों की ठोकर लगा रहा है, लेकिन ग्रामीणों को डर है कि नदी ने बांध काट दिया तो सड़क और रेलवे मार्ग के साथ कई गांवों पर भारी संकट टूट पड़ेगा।इधर, खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा मुधर भी गुरुवार की शाम कटान प्रभावित गांवों को हाल देखने पहुंचे। उन्होंने इस त्रासदी के जिए सरकार को जिम्मेदार माना और कहा कि समय रहते कटान रोधी काम हुए होते तो ऐसा न होता।
