दैनिक जागो वर्ल्ड !कानपुर

कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में एक कच्चा मकान गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।घाटमपुर थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में अचानक एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग मलबे के नीचे दब गए।स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दल की मदद से मलबे से 5 लोगों को बाहर निकालकर पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

मरने वालों में पिता मुकेश (उम्र 45 वर्ष), बेटी माया (उम्र 16 वर्ष), नीतू (उम्र 12 वर्ष), पल्लवी (उम्र 7 वर्ष) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर हालत में डॉक्टर ने काजल (उम्र 19) को प्राथमिक इलाज करने के बाद कानपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
