दैनिक जागो वर्ल्ड ! यूपी

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के नतीजे वेबसाइट से हटाकर डिजि लॉकर में भेजे जाएंगे, यह एक सामान्य प्रक्रिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परिणाम नहीं बदलेंगे, हालांकि ओएमआर शीट की त्रुटियों पर अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन पर समिति निर्णय लेगी।उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से पिछले दिनों हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे वेबसाइट से हटा दिए गए हैं। उन्हें अभ्यर्थियों के डिजि लाकर में भेजा जाएगा। यह सामान्य प्रक्रिया है।

आयोग का कहना है कि सभी परीक्षा परिणाम एक सप्ताह तक ही रखे जाते हैं। 26 अगस्त को जो परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। उसे डिजि लाकर में भेजने की प्रक्रिया गतिमान है। तीन चार दिन में यह कार्य पूरा हो जाएगा।
